Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय हनुमान दल का प्रदर्शन! डीएम को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग


पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय हनुमान दल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। संगठन के पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी एवं उनके समर्थकों पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।राष्ट्रीय हनुमान दल के जिला संरक्षक जगदीश सक्सेना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। ज्ञापन में कहा गया कि प्रधानमंत्री देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक पद पर आसीन हैं और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग न केवल संवैधानिक गरिमा के विरुद्ध है, बल्कि राष्ट्र की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य भी है।जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता ने आरोप लगाया कि सांसद एवं उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकारी कार्यालय तक मार्च निकालकर मार्ग अवरुद्ध किया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ तथा सरकारी कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हुई। उन्होंने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।ज्ञापन में संगठन ने मांग रखी कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाए और जनप्रतिनिधियों द्वारा सार्वजनिक मंचों पर मर्यादित भाषा के प्रयोग को सुनिश्चित किया जाए। संगठन के संरक्षक स्वतंत्र देवल ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा प्रधानमंत्री पद की गरिमा के विरुद्ध टिप्पणी करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए घातक है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस दौरान जिला महामंत्री संगठन संतोष मिश्रा, जिला प्रवक्ता राम अनुज अवस्थी, जिला संयोजक राकेश मौर्या, जिला सह संयोजक आदित्य ओझा, नगर उपाध्यक्ष निखिल सक्सेना, तहसील अध्यक्ष अर्पित सक्सेना सहित जसवीर सिंह, आकाश मौर्य, अवनीत सहगल, ललित मंत्री, नन्द किशोर पाल, छत्रपाल प्रजापति, अनुराग कुमार, प्रकाश पटेल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |