बीसलपुरः बाइक की टक्कर से मासूम घायल, मुकदमा दर्ज! तेज रफ्तार बाइक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप
May 15, 2026
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव घुरी खुर्द निवासी राजीव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका 10 वर्षीय पुत्र सूरज 10 मई को घर से मधवापुर पैदल जा रहा था। इसी दौरान मकरंदापुर चैराहे के पास पकड़िया ता दियोरिया निवासी सीताराम पुत्र कोमिल प्रसाद ने बाइक संख्या यूपी 26 एएन 2206 को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए बच्चे को टक्कर मार दी।हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन उसका निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

.jpg)