गर्मियों में कांजी वड़ा खाते ही पेट को मिलेगी ठंडक और पाचन भी बनाएगा बेहतर
May 03, 2026
गर्मियों में शरीर को ठंडक और पाचन को दुरुस्त रखने के लिए पारंपरिक पेय और व्यंजन काफी फायदेमंद होते हैं, जिनमें कांजी वड़ा एक बेहतरीन विकल्प है। खट्टा-मीठा और हल्का तीखा स्वाद वाला यह डिश न सिर्फ गर्मी से राहत देता है, बल्कि पेट की सेहत को भी बेहतर बनाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि और इसके फायदे।
कांजी वड़ा बनाने के लिए सामग्री:
कांजी के लिए सामग्री: पानी 1।5 लीटर, पीली सरसों 2 बड़े चम्मच, छोटे काले सरसों 1 बड़ा चम्मच, अजवाइन आधा छोटा चम्मच, सरसों का तेल एक छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच, सूखी लाल मिर्च 4, काला नमक 1 छोटा चम्मच, नमक स्वाद अनुसार, हींग आधा छोटा चम्मच, पुदीने के पत्ते, बूंदी
वड़ा के लिए सामग्री: मूंग दाल (भिगोई हुई) 1 कप, अदरक 2 इंच, हरी मिर्च 1, धनिया पत्ती, नमक, हींग 1/4 छोटा चम्मच, तलने के लिए कुकिंग ऑयल
कैसे बनाएं कांजी वड़ा की रेसिपी?
पहला स्टेप: कांजी बनाने के लिए सबसे पहले सबसे एक कांच के जार में डेढ़ लीटर पानी डालें। अब, उसमें बारीक पीसे हुए पीली सरसों, काली सरसों, अजवाइन, एक छोटा चम्मच सरसों का तेल, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च सुखी पाउडर, 1 छोटा चम्मच काला नमक, स्वाद अनुसार नमक और आधा चम्मच हींग डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
दूसरा स्टेप: अब, जार को कॉटन के कपड़े में लपटें और फिर धूप में फर्मेंट होने के लिए रख दें। पानी को दो दिनों तक धूप में रखें। इससे पानी में हल्की खटास आने लगती है।
तीसरा स्टेप: अब तीसरे दिन वड़ा बनाएं। वड़ा बनाने के लिए एक दिन पहले एक कप मूंग को भिगोकर रख दें। अगली सुबह मूंग को मिक्सर जार में डालें। दाल के साथ उसमें अदरक, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नमक और हींग भी डालें और एकदम स्मूथ पीस लें।
चौथा स्टेप: अब इस पेस्ट को एक बाउल में डालें और गैस ऑन करें और उसपर कड़ाही रखें। जब पैन गर्म हो जाए तब उसमें तेल डालें। अब गर्म तेल में वड़ा को ब्राउन होने तक अच्छी तरह से पकाएं। जब वडा पक जाए तब उसे कांजी के पानी में सोक होने के लिए रख दें।
पाचवां स्टेप: अब ऊपर से धनिया की पत्तियां और बूंदी से गार्निश करें। आपकी कांजी वड़ा की रेसिपी बनकर तैयार है।
