Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल का भव्य स्वागत, जनहित निर्णयों पर हुई चर्चा


आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल के आगरा आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए तहसील की व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी को जनहित में किए जा रहे कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार विभाग द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इन निर्णयों से आम जनता को स्टाम्प शुल्क में बड़ी राहत मिलेगी, साथ ही भविष्य में पारिवारिक विवादों को कम करने में भी सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर जनप्रिय विधायक विजय शिवहरे, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में इं. सतीश गुप्ता (जयराम मार्बल), शकुन बंसल (कातिब), नितेश शिवहरे (भाजपा महामंत्री), राजेश अग्रवाल (राजू भाई) सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

सभी उपस्थित लोगों ने सरकार द्वारा लिए गए जनहितकारी निर्णयों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि इससे आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में भी सुधार होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |