Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीएम मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने उठाया बड़ा कदम


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने अपने काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या कम करने को लेकर बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने इस संबंध में बिहार के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. पत्र में काफिले में कम से कम वाहनों के इस्तेमाल पर जोर दिया गया है. इसके साथ ही नित्यानंद राय ने अपनी पार्टी के कार्यक्रमों में भी वाहनों की संख्या सीमित रखने की अपील की है. इसके लिए उन्होंने बीजेपी बिहार प्रदेश अध्यक्ष को भी पत्र भेजा है.

बताया जा रहा है कि यह कदम ईंधन की बचत, सादगी और संसाधनों के बेहतर उपयोग को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. हाल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सरकारी कामकाज और सार्वजनिक जीवन में सादगी अपनाने, अनावश्यक खर्च कम करने और ईंधन बचाने की बात कह चुके हैं. नित्यानंद राय के इस फैसले को उसी दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है. अब पार्टी कार्यक्रमों और सरकारी दौरों में कम गाड़ियों के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (13 मई 2026) को हुई कैबिनेट बैठक में देश के मौजूदा आर्थिक हालात पर अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ विस्तार से चर्चा की. सूत्रों के अनुसार बैठक में पीएम मोदी ने देशवासियों से की गई अपनी सात अपीलों का भी जिक्र किया. बैठक में प्रधानमंत्री ने संसाधनों के सही इस्तेमाल, सादगी और ईंधन बचत पर जोर दिया. सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने साफ कहा कि सरकारी काफिलों का आकार छोटा किया जाए और जहां संभव हो वहां इलेक्ट्रिक वाहनों यानी EV का इस्तेमाल बढ़ाया जाए. हालांकि प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि इसका मतलब नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदना नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार को नई EV खरीदने के बजाय पहले से उपलब्ध इलेक्ट्रिक वाहनों का ही इस्तेमाल करना चाहिए.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |