Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान को लेकर भाजपा महानगर की कार्यशाला सम्पन्न


लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में हुआ, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ नीरज सिंह, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चैहान उपस्थित रहें। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और भारत आज विश्व मंच पर मजबूत नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा का संगठन है। उन्होंने कहा कि “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। कार्यशाला में अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि 05 जून से 21 जून 2026 तक “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम से होगी। वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 13 एवं 14 जून को जिला स्तर पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 14 से 16 जून को जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। 16 और 17 जून को “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बुद्धिजीवी, युवा, महिला, किसान एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। सम्मेलन में विकसित भारत 2047, आत्मनिर्भर भारत एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा होगी। कार्यशाला में यह भी बताया गया कि 17 से 20 जून तक केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वहीं 18 और 19 जून को प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित कर किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विशेष जनसंपर्क, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, विकास स्थलों का भ्रमण एवं 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। मोडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि कार्यक्रम सुधीर हलवासिया, उपविजेता रजनीश गुप्ता, अंजनी श्रीवास्तव, महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सतेंद्र सिंह, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, दीपक शुक्ला, जी डी शुक्ला, सीता नेगी, कुमकुम राजपूत, विनायक पांडेय, मानवेंद्र सिंह, मंत्री सतीश मिश्रा, मयंक बाजपेई, शैलेन्द्र राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |