Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: मड़ियांव में बाइक चोरी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार! आरोपी के पास से 11 बाइक बरामद, नशे की हालत में महंगे शौक के लिए करता चोरी


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के मड़ियांव इलाके में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए, एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की, बरामद बाइकें मड़ियांव, अलीगंज, विकासनगर थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। पुलिस के मुताबिक बुधवार को मड़ियांव पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और वांछित अपराधियों की तलाश में सेक्टर-क्यू तिराहे पर मौजूद थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल एक व्यक्ति सीतापुर रोड स्थित मड़ियांव पुल के नीचे सुलभ शौचालय के पास चोरी के वाहनों के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सुमित जायसवाल (40) निवासी झोपड़ पट्टी डालीगंज क्रॉसिंग हसनगंज के रूप में बताई। पुलिस की तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों की 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। जांच में पता चला कि बरामद वाहनों के संबंध में थाना मड़ियांव, अलीगंज और विकासनगर में पहले से मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मड़ियांव थाने में बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी कर उन्हें कम कीमत पर बेच देता था। चोरी से मिले पैसों को वह अपने शौक पूरे करने में खर्च करता था। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थानों और जिलों से जुटा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |