Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: अंधेरे में जीने कों मजबूर ग्रामीण, बिजली गुल


जगदीशपुर/अमेठी ! आंधी तूफान आने के एक सप्ताह बाद भी विभागीय लापरवाही के चलते दर्जनों गांवों में जीवन यापन कर रहे लोग अंधेरे में जीने कों मजबूर हैं।  विकास खण्ड के अंतर्गत परवेज पुर, खैरात पुर,चैधी पुर,नौडाढ, मददूपुर, कासिम पुर मंगौली पुरब गांव आदि दर्जनों गांव में विधुत व्यवस्था ध्वस्त पड़ी है। यदि कहीं किसी गांव में लाइन चालू हो गई तो आधें गाव में रोशनी आधें गाव में अंधियारा जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते ग्रामीण जनता परेशान होकर अंधेर में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग किया है। कि विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल कराया जाय। इस संबंध में जब एसडीओं से दुरभाष  पर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |