संग्रामपुर: कालिकन धाम मे अब बनेगा हेलीपैड
May 06, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में हर विकास खंड में एक धार्मिक स्थल पर हेलीपैड बनाया जा रहा है। हालंकि इस उपयोग धार्मिक पर ही नहीं बल्कि प्रशासनिक, चुनावी और आपातकालीन सेवाओं के लिए स्थाई हेलीपैड रहेगा। हेलीपैड बनने के स्थल का पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी अमित पाठक, राजस्व टीम के लेखपाल व ठेकेदार के साथ भवसिंहपुर प्रधान अशोक कुमार उपाध्याय उर्फ रज्जू उपाध्याय मौजूद रहकर मां कालिका के दरबार में हेलीपैड बनाने के स्थल का चिन्हांकन किया गया। पीडब्ल्यूडी विभाग अधिकारी ने अमित पाठक ने बताया कि हमारे विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी शैलेंद्र सिंह द्वारा निरीक्षण के बाद ही जगह सुनिश्चित होगी।
