Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायसः एक एक बूंद पानी को मोहताज यात्री ! गुरु गोरखनाथ धाम रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाएं बदहाल


जायस/अमेठी। जिले के गुरु गोरखनाथ धाम रेलवे स्टेशन की स्थिति सरकारी दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। भीषण गर्मी के बीच जहां लोगों को राहत की जरूरत है, वहीं स्टेशन पर यात्रियों को पीने के पानी तक के लिए परेशान होना पड़ रहा है। परिसर में लगे दो इंडिया मार्का हैंडपंप और पानी की टोटियां महीनों से खराब पड़ी हैं, जिससे वे केवल शोपीस बनकर रह गई हैं। बताया जा रहा है कि करीब छह महीने से यही हाल बना हुआ है। ऐसे में यात्रियों को मजबूरन पानी खरीदना पड़ता है। यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए शौचालयों की हालत भी बेहद खराब है। अधिकांश शौचालय टूटे-फूटे हैं और जो एक सही स्थिति में है, उस पर भी ताला लटका हुआ है। रोजाना हजारों यात्रियों की आवाजाही वाले इस स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव गंभीर सवाल खड़े करता है। वहीं स्टेशन के बाहर बने पार्किंग क्षेत्र को लेकर भी शिकायतें सामने आ रही हैं। आरोप है कि पार्किंग ठेकेदार द्वारा यात्रियों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। यहां तक कि यदि कोई व्यक्ति कुछ समय के लिए भी निर्धारित क्षेत्र के बाहर वाहन खड़ा कर दे, तो उसे जबरन हटाने और बाहर फेंकने की धमकी दी जाती है। इससे विवाद की स्थिति भी बन सकती है। अब यात्रियों का सवाल है कि जब स्टेशन पर पीने के पानी जैसी जरूरी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है, तो पार्किंग शुल्क वसूलना कितना उचित है। क्या जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान देगा या फिर यात्री यूं ही परेशान होते रहेंगे?।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |