Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मऊ: लोक अदालत की सफलता के लिए पीएलवी ने निकाली जागरूकता रैली


मऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशों और जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में शनिवार को पराविधिक स्वयं सेवकों (पीएलवी) द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई।

रैली को दीवानी न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान स्वयं सेवकों ने लोगों को लोक अदालत के माध्यम से मुकदमों के त्वरित निस्तारण के फायदों के बारे में बताया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव साक्षी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से पहले 06 मई से 08 मई 2026 तक लघु आपराधिक वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अपने लंबित वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराकर इस अवसर का लाभ उठाएं। लोक अदालत में निस्तारित होने वाले मामलों में समय और धन दोनों की बचत होती है और इसका फैसला अंतिम होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |