Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मऊ: मधुबन तहसील में जिलाधिकारी ने सुनीं 140 शिकायतें, 20 का मौके पर निस्तारण! जनता की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता-प्रवीण मिश्र


मऊ। तहसील मधुबन में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से संबंधित जनशिकायतों को सुना और अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कडे निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 140 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सर्वाधिक राजस्व विभाग की 80 और पुलिस विभाग की 10 शिकायतें शामिल रहीं। प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से 20 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि 3 शिकायतों के हल के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गईं। शेष शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निस्तारण की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे सुनिश्चित करें कि पीडति को केवल जवाब न मिले, बल्कि उसे संतोषजनक समाधान प्राप्त हो।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मधुबन सत्य प्रकाश सहित जनपद स्तरीय समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |