Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः तहसील समाधान दिवस में 215 शिकायतें आईं, 17 का निस्तारण! डीएम और एसपी के न पहुंचने से फरियादी मायूस दिखे


लालगंज/प्रतापगढ़। स्थानीय तहसील सभगार में शनिवार को तहसील समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इसमें 215 शिकायतें दर्ज की गईं। हालांकि मौके पर केवल 17 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी को भी पहुंचना था, लेकिन उनके न आने से फरियादी मायूस नजर आए। इसके चलते समाधान दिवस का संचालन एसडीएम शैलेंद्र वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान राजस्व विभाग से संबंधित 145 और पुलिस विभाग की 37 सहित कुल 215 शिकायतें दर्ज की गईं। एसडीएम शैलेंद्र वर्मा ने कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय ने पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में सक्रियता और ईमानदारी बनाए रखें। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई तय है। समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी आशुतोष मिश्रा, तहसीलदार गरिमा वर्मा, प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार, नायब तहसीलदार पंकज कुमार, डॉक्टर सुधाकर, लेखपाल संघ अध्यक्ष केके सरोज, लेखपाल अकरम, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |