Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, आरोपी गया जेल


प्रतापगढ़। जिले में लालगंज की पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को नकदी की बरामदगी के साथ धर दबोचा। कोतवाली के दरोगा बनवारी लाल शनिवार को फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। अहमद नगर सलेम भदारी बगिया के पास एक युवक पुलिस को संदिग्ध दशा में दिखा। पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लिया तब उसके पास से चोरी में बेचे गये जेवरात से मिले ग्यारह सौ नकद बरामद करने में सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी जेठवारा थाने के दुंदा का पुरवा निवासी शिवम तिवारी पुत्र रवि तिवारी को जेल भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |