Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः ऑपरेशन प्रहार के तहत लालगंज व लीलापुर पुलिस ने गांजा तस्करी का किया पर्दाफाश! आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस, गये जेल


प्रतापगढ़। एसपी दीपक भूकर के अपराध नियंत्रण अभियान को लेकर आपरेशन प्रहार में जिले की लालगंज एवं लीलापुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लालगंज तथा लीलापुर कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में अलग अलग दो आरोपियों को हिरासत में लेकर शनिवार को जेल भेज दिया। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार की देखरेख में गश्त पर निकले दरोगा ज्ञानचंद्र तिवारी ने अमावां तिराहे के पास से एक संदिग्ध को फोर्स के साथ रोका। आरोपी अमावां निवासी सौरभ पाण्डेय पुत्र महेन्द्र पाण्डेय की तलाशी ली गयी तब उसके पास से भारी मात्रा में गांजे की बरामदगी देख पुलिस टीम सकते में आ गयी। पुलिस ने आरोपी सौरभ के पास से एक किलो दो सौ चैदह ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया। वहीं लीलापुर पुलिस ने भी आपरेशन प्रहार को लेकर सफलता ली है। थाने के दरोगा शहंशाह खान फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। समशेरगंज रोड पर स्थित ब्राम्ही बालिका इण्टर कालेज के समीप पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी तुलापुर निवासी अजय सिंह पुत्र बाम्बे प्रसाद सिंह के पास से एक किलो एक सौ चार ग्राम अवैध गांजा व बिक्री का तीन सौ पचास रूपये भी बरामद हुआ। आरोपी अजय के खिलाफ भी लीलापुर थाने में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी को दोपहर बाद जेल भेज दिया। पुलिस टीमों की सफलता पर जिले के एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय व लालगंज सीओ आशुतोष मिश्र ने सराहना की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |