Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः समाधान दिवस में अफसरों ने सुनीं शिकायतें, निस्तारण के दिये निर्देश


लालगंज/प्रतापगढ़। थाना समाधान दिवस में लालगंज कोतवाली में आठ शिकायतों में अफसरों ने एक का निस्तारण कराया। यहां नायब तहसीलदार पंकज कुमार व प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने शिकायतों की सुनवाई की। वहीं लीलापुर में एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने थाना दिवस पर आयी शिकायतों की सुनवाई की। एसडीएम ने यहां थाना दिवस के लंबित प्रार्थना पत्रों को लेकर राजस्व एवं पुलिसकर्मियों से तीन दिन के भीतर समाधान के बाबत कार्रवाई के निर्देश दिये। इधर सीओ आशुतोष मिश्र ने उदयपुर थाने में समाधान दिवस में आयी शिकायतों की सुनवाई की। यहां प्रभारी निरीक्षक टेªनी आईपीएस आफताब आलम ने भी शिकायतों के निस्तारण को लेकर फरियादियों को आश्वस्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |