Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः संग्रामपुर मंडल में भाजपाइयों की हुई बैठक


संग्रामपुर/अमेठी।  गुरुवार को संग्रामपुर मंडल  क्षेत्र के गया बक्श सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष संग्रामपुर राजेश शुक्ला की अध्यक्षता में पार्टी की बैठक की गई। बैठक के माध्यम से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना और आगामी चुनाव की रणनीति तैयार करने पर चर्चा की गई।बैठक विशेष आमंत्रित सदस्य जिसमें पूर्व पदाधिकारी व अन्य सदस्य शामिल हुए। बैठक को लेकर मंडल अध्यक्ष संग्रामपुर राजेश शुक्ला ने बताया कि विगत दिनों भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। विपिन शुक्ला, चंद्रकेश यादव, शम्भू नाथ पाण्डेय, कन्हैयालाल पाण्डेय, सदाशिव पाण्डेय,व मंडल की पूरी टीम बैठक में शामिल हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |