संग्रामपुरः बूंद बूंद को तरस रहे अमृत सरोवर! सुंदरता बढ़ा रही हरे घास की हरियाली
May 07, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जल संरक्षण के लिए सरकार द्वारा संग्रामपुर के बहुतायत ग्राम पंचायत में तालाबों को अमृतसरोवर का रूप देकर कायाकल्प कराया है। अमृत सरोवर को पिकनिक स्पॉट के रूप में भी दिया गया था लेकिन कार्य की उदासीनता के कारण आज भी कई अमृत सरोवर तैयार नहीं हुए हैं। कुल विशाल गड्ढे के रूप में तो कुछ घास के मैदान के रूप में दिखाई दे रहे हैं। संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धोएं, उत्तर गांव, सरैया बड़गांव, सरैया कनू, भावलपुर,तारापुर, मधुपुर खदरी, बड़गांव, पुन्नपुर, बदलापुर, मड़ौली, करनाईपुर,गोरखापुर, सोनारीकनू गांव में खोदे गए तालाब अभी अमृतसरोवर के रूप में दिखाई नहीं दे रहे हैं। इन तालाबों में सुंदर-सुंदर हरी हरी घास जिसमें मवेशी अपना घास चरते दिखाई दे रहे हैं। एक दो ऐसा अमृत सरोवर है इसमें इंटरलॉक इंग सहित कई कार्य कराए गए हैं लेकिन पानी न होने के कारण अपूर्ण पड़ा हुआ है। संग्रामपुर क्षेत्र का एक दो ऐसा अमृत सरोवर है जिसमें वृक्षारोपण किया गया है पेड़ दिखाई देते हैं। ग्रामीणों ने मांग की लाखों की लागत से बनाया गया अमृत सरोवर का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है इसे पूरा कर दिया जाए इससे गांव में आने वाले आगंतुक रिश्तेदार नातेदार को अपने गांव की सुंदर अमृत सरोवर का सैर कराया जाए।
