Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः सिंचाई के दौरान हुआ बवाल! फायरिंग, मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में एक गिरफ्तार, किशोर भी पुलिस अभिरक्षा में


कोहंडौर/प्रतापगढ।जिले में कोहड़ौर थाना क्षेत्र के ईशीपुर गांव में खेत की सिंचाई को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।सोमवार को रात में खनन माफिया के ट्रैक्टर व जेसीबी से पानी का पाइप फाड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें लाठी-डंडों, लोहे की पाइप और तमंचे से हमला किए जाने का आरोप है। घटना में कई लोग घायल हुए, जबकि डेरी और वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना कोहंडौर में हत्या के प्रयास, मारपीट, फायरिंग, धमकी और तोड़फोड़ समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि 18ध्19 मई की रात खेत की सिंचाई के दौरान हुए विवाद के बाद नामजद आरोपितों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई और जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत कोहंडौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम ईशीपुर मोड़ के पास से प्रमोद कुमार सिंह उर्फ दीपू निवासी मधुपुर कठार थाना कंधई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। 

गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक लाठी तथा दो लोहे की चैकोर पाइप बरामद की गई हैं। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3ध्25 की बढ़ोतरी भी की है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपितों की तलाश जारी है और पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |