Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: दो बैंक खातों से गूगल पे के जरिए चार लाख रुपये पार, केस दर्ज


आलमबाग । कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे रहने वाले व्यक्ति के दो बैंक खातों से गूगल पे के जरिए साइबर जालसाजों ने चार लाख रुपये पार कर हडप लिया । कृष्णा नगर कोतवाली इलाके के खुशी विहार कॉलोनी कनौसी निवासी सुशील पाल पुत्र कन्हैया लाल ने बताया साइबर जालसाजों ने बीते 9 मई को उसके एचडीएफसी बैंक खाते से 98 हजार रुपये तथा 11 मई को 94 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से ट्रांसफर कर लिया जिसकी उसे कोई जानकारी नहीं थी। आरोप है कि इसी तरह उसके दूसरे एसबीआई बैंक खाते से भी 11 मई को 99 हजार 100 रुपये तथा 12 मई को 99 हजार 500 रुपये गूगल पे के जरिए बिना अनुमति के चार लाख रुपये निकाल लिए गए। जिसकी जानकारी होने पर उसने साइबर सेल समेत स्थानीय कृष्णा नगर पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर मंगलवार को आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |