लखनऊ: बाइक सवार बदमाश आईटीसी कम्पनी सेल्समेन का सिगरेट से भरा बैग छीन फरार,पीडित की शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल बदमाश की तलाश मे जुटी पुलिस
May 27, 2026
लखनऊ । आलमबाग, कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे मंगलवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने आईटीसी कम्पनी सेल्समेन का सिगरेट से भरा बैग छीन लिया और बाइक मे फर्राटा भरते फरार हो गए। पारा थाना क्षेत्र स्थित कुन्दन बिहार निकट डिप्टी खेडा निवासी रामबाबू पुत्र मुल्ला प्रसाद के अनुसार वह मंगलवार की शाम करीब साढे चार बजे फिनिक्स माल स्थित एसकेडी अस्पताल निकट अपनी बाइक खडी कर पान की दुकान पर सिगरेट की डिब्बीयां दे अपनी बाइक पर सिगरेट से भरा झोला रख रहा था। आरोप है कि पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मार उसका सिगरेट से भरा झोला छीन फरार हो गए। जिसकी शिकायत उसने पुलिस को कन्ट्रोल नम्बर पर दे अपने सुपरवाइजर को दे स्थानीय कृष्णा नगर पुलिस से लिखित शिकायत की है। वही पीडित का कहना था उसके झोले मे लगभग 55 हजार रूपये लागत की आलग आलग ब्रांड की सिगरेटे मौजूद थी। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल बाइ सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

.jpg)