लखनऊः एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन ने “एमिटी ऑनलाइन स्कॉलरशिप एपटिट्यूड टैस्ट 2026” की शुरुआत की! ऑनलाइन उच्च शिक्षा में स्कॉलरशिप के नए रास्ते खोले
May 02, 2026
लखनऊ। भारत के अग्रणी ऑनलाइन विश्वविद्यालयों में से एक, एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन ने एमिटी ऑनलाइन स्कॉलरशिप एपटिट्यूड टैस्ट 2026 की शुरुआत की घोषणा की है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यह अपनी तरह की एक अनूठी पहल है। एमिटी ऑनलाइन स्कॉलरशिप एपटिट्यूड टैस्ट को पूरे देश में शैक्षणिक क्षमता की पहचान करने और योग्यता-आधारित स्कॉलरशिप मॉडल के जरिए उच्च शिक्षा तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है। रविवार, 10 मई 2026 को आयोजित किया जाने वाला पहला एमिटी ऑनलाइन स्कॉलरशिप एपटिट्यूड टैस्ट स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के छात्रों के लिए अधिक सुलभ, महत्वाकांक्षी और अवसर प्रदान करने वाला भविष्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।आज के छात्र अपने शिक्षा के विकल्पों में अधिक लचीलापन, सामर्थ्य और मूल्य की तलाश कर रहे हैं। इसलिए, एमिटी ऑनलाइन स्कॉलरशिप एपटिट्यूड टैस्ट को एक बडे स्तर की स्कॉलरशिप पहल के रूप में तैयार किया गया है, जो पारंपरिक प्रवेश प्रक्रिया से कहीं आगे जाती है। इस पहल का उद्देश्यएकपारदर्शी ,ऑनलाइन-निगरानी वाला और योग्यता-आधारित प्रतिस्पर्धी मंच बनाकर, योग्यता को शुरू में ही पहचानना और योग्य छात्रों को उनके शैक्षणिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मजबूत वित्तीय सहायता तक पहुंच प्रदान करना है। लॉन्च के इस मौके पर, एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन के चेयरमैन, श्री अजीत चैहान ने कहा, “आज उच्च शिक्षा को सिर्फ शिक्षा के नए द्वार खोलने से कहीं अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। इसे ऐसे रास्ते बनाने होंगे जिनके जरिए प्रतिभा को पहचाना जा सके, उसे सहारा दिया जा सके और उसे निखारा जा सके। एमिटी ऑनलाइन स्कॉलरशिप एपटिट्यूड टैस्ट इस बडे बदलाव को दिखाता है कि संस्थानों को अब पहुँच, योग्यता और अवसरों के बारे में अलग तरीके कैसे सोचना चाहिए। पूरे भारत में ऐसे अनगिनत योग्य छात्र हैं जिनकी उम्मीदें अक्सर उनकी आर्थिक स्थिति और अवसरों की सीमित जानकारी के अनुसार आगे बढ़ती हैं। एमिटी ऑनलाइन स्कॉलरशिप एपटिट्यूड टैस्ट के जरिए, हम एक ऐसा विश्वसनीय और बडे स्तर पर काम करने वाला प्लेटफॉर्म बनाना चाहते हैं जो योग्यता को प्रोत्साहन दे और छात्रों को अपने पढाई के सफर में ज्यादा आत्मविश्वास के साथ अगला कदम उठाने के लिए प्रेरणा दे। हमारे लिए, यह सिर्फ एक स्कॉलरशिप की पहल नहीं है। यह एक बडे प्रण का हिस्सा है जिसके तहत हम अच्छी गुणवत्ता वाली उच्च शिक्षा को ज्यादा समावेशी, उम्मीदों से भरपूर और नई पीढी के छात्रों की महत्वाकांक्षाओं के अनुरूप बनाना चाहते हैं।एमिटी ऑनलाइन नेशनल स्कॉलरशिप एप्टीट्यूड टैस्ट के तहत स्कॉलरशिप का ढाँचा इस तरह से बनाया गया है कि अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट, दोनों ही श्रेणियों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार मिल सके। पहले रैंक पर आने वाले विजेताओं को पूरी फीस पर 100ः स्कॉलरशिप मिलेगी, जिसमें यूजी और पीजी, दोनों के लिए एक-एक विजेता होगा। रैंक 2 पर आने वाले विजेताओं को पूरी फीस पर 50ः स्कॉलरशिप मिलेगी, जिसमें यूजी और पीजी, दोनों के लिए दो-दो विजेता होंगेय जबकि रैंक 3 पर आने वाले विजेताओं को पूरी फीस पर 20ः स्कॉलरशिप मिलेगी, जिसमें यूजी और पीजी, दोनों के लिए तीन-तीन विजेता होंगे। इसके अलावा, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होंगे, वे पहले सत्र(सेमेस्टर) की फीस पर 25ः तक की स्कॉलरशिप पाने के भी हकदार होंगेय इस तरह, इस पहल का फायदा सिर्फ शीर्ष रैंक लाने वालों तक ही सीमित न रहकर, और भी ज्यादा विद्यार्थियों तक पहुँचेगा। यह परीक्षा ऑनलाइन प्रोक्टर्ड मोड (निगरानी तंत्र) के माध्यम से ली जाएगी और इस परीक्षा में बैठने के लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं लगेगी।
.jpg)