बीसलपुर। नगर के जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज में चल रहे समर कैंप के दूसरे दिन विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में पहुंचे यातायात उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बच्चों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीड से बचने तथा ट्रैफिक संकेतों का पालन करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों से अनुशासन एवं यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
इस अवसर पर तेज प्रकाश, प्रेमपाल, असलम यार खान, संदीप कुमार श्रीवास्तव, अरुण चंद्रा, भुवनेश कुमार सिंह, सत्यपाल एवं रश्मि तिवारी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

