बीसलपुर। नगर के मोहल्ला दुबे में बैटरी बनाने के दौरान तेजाब उबलकर शरीर पर गिरने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मोहल्ला दुबे निवासी प्रमोद कुमार पुत्र बनवारी लाल लंबे समय से बैटरी बनाने का कार्य करते हैं। बताया गया कि रविवार देर रात वह गोदाम में बैटरी तैयार कर रहे थे। इसी दौरान पानी में तेजाब मिलाते समय अचानक रासायनिक प्रतिक्रिया होने से तेजाब उबल पड़ा और उनके शरीर पर आ गिरा।
घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

.jpg)