प्रतापगढ़। जिले में जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बुधवार को जनपद के सभी किसान भाईयो से बताया है कि खरीफ सीजन में किसानों को उर्वरक (जैसे डीएपी, एनपीके, यूरिया, एमओपी आदि) की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी न हो, इसके लिये जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा पूर्व से ही समुचित प्रबन्ध किये गये है। खरीफ सीजन हेतु जनपद में उर्वरकों (खाद) की मांग के अनुसार पर्याप्त मात्रा उपलब्धता हैं। उन्होने किसानो से अनुरोध किया है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहो पर ध्यान न दें और नियमित रूप से अपनी आवश्यकता के अनुसार उर्वरकों का क्रय करें, अनावश्यक उर्वरकों का भण्डारण न करें।
उन्होने बताया है कि 05 मई तक जनपद में यूरिया 20693 मीट्रिक टन, डीएपी 6307 मीट्रिक टन, एनपीके 6939 मीट्रिक टन उर्वरकों की उपलब्धता है। उन्होने समस्त उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि कृषको को उनकी जोत, फार्मर रजिस्ट्री एवं फसल के अनुरूप ही उर्वरक का वितरण सुनिश्चित करें। बिना खतौनी एवं फार्मर रजिस्ट्री के किसी भी कृषक को उर्वरक का वितरण न किया जाये। कृषकों से अपील है कि वे अधिकृत विक्रेताओ से ही उर्वरक क्रय करे तथा उर्वरक क्रय करते समय अपनी खतौनी, आधार कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री एवं फसल का विवरण अवश्य साथ रखें, जिससे पारदर्शी एवं व्यवस्थित वितरण सुनिश्चित किया जा सके। उर्वरको की विक्रीध्वितरण के साथ अन्य उत्पादो की टैगिंग, ओवर रेटिंग कालाबाजारी तथा तस्करी करते हुए जो भी विक्रेता पाया जाएगा तो सम्बन्धित के विस्द्ध उर्वरक अकार्बनिक, कार्बनिक या मिश्रित नियंन्त्रण आदेश-1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 में निहित प्रविधानों के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही की जाएगी।
जनपद के कृषक भाई किसी भी प्रकार के अनियमितता यथा उर्वरकों की विक्री निर्धारित दर से अधिक दर पर करने अथवा यूरिया व अन्य उर्वरकों के साथ जबरजस्ती अन्य उत्पादों की टैगिंग दुकानदार द्वारा की जाने की स्थिति में इसकी लिखित सूचना जिला कृषि अधिकारी कार्यालय अथवा दूरभाष नं-7839882339 एवं 9793096573 पर दर्ज करा सकते है, जिससे संबन्धित विक्रेता के विस्द दंडात्मक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। उन्होने सभी किसानों से अपील है कि वे खरीफ सीजन की फसलों की आवश्यकता के अनुरूप ही उर्वरक खरीदें। समस्त कृषको एवं उर्वरक विक्रेताओ से अपेक्षा की जाती है कि शासन द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करे।
.jpg)