प्रतापगढ़। जनपद के जेठवारा थानातर्गत देवापुर आशापुर ग्राम सभा में 14 मई गुरुवार 2026 को वंदना महोत्सव का आयोजन किया गया है। जेठवारा प्रतापगढ़ में धार्मिक कार्यक्रम के मंच पर आयोजन को लेकर जनपद में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति के राघव परिवार ने बताया कि इसी दिन भव्य वंदन महोत्सव, जगन्नाथ भात महाप्रसाद, एवं भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में राघव परिवार सहित जनपदवासियों को श्री श्रीमद् जगतगुरु रामभद्राचार्य रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य महाराज का वंदना महोत्सव करने व आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर भी प्राप्त होगा।राघव परिवार व आयोजन समिति के मदन मोहन दास जी ने हमारे संवाददाता को बताया कि इस कार्यक्रम में श्रीमद् जगतगुरू रामानंद चार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य महाराज का वंदना महोत्सव के बाद शाम को संस्कृति भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है, मदन मोहन दास जी ने बताया कि कार्यक्रम में आचार्य रामचंद्र दास उत्तराधिकारी श्री तुलसी पीठ चित्रकूट,श्री संतोषाचार्य सातुवा बाबा जी,सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी राघव देवाचार्य जी महाराज जबलपुर मध्य प्रदेश,आचार्य प्रमोद कृष्णम् जी महाराज कलकी पीठाधीश्वर संभल, महंत राजू दास महाराज हनुमानगढ़ी अयोध्या,का वन्दन अभिनंदन व आशीर्वाद प्राप्त होगा। कार्यक्रम को लेकर मदन मोहन दास ने बताया कि श्रीमद् जगतगुरू रामानंद चार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य महाराज का वंदना महोत्सव के बाद 04बजे से महा प्रसाद भंडारा व 06बजे शाम से संस्कृति भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है,जिसमें भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह ,भजन गायिका दिव्या दुबे, प्रसिद्ध भजन गायक खनिज देव चैहान,भोजपुरी गायक रितेश पांडे भी उपस्थित रहेंगे।
मदन मोहन दास जी ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर हम लोग बहुत उत्साही हैं और सभी को आमंत्रित करते हैं इसमें कई बड़े राजनेता धर्माचार्य एवं सांस्कृतिक कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर व्यापार मण्डल अध्यक्ष जुग्गी लाल पाण्डेय, पूर्व प्रधान लालता प्रसाद पाण्डेय, भाजपा नेता अशोक मिश्रा, रामचंद्र दुबे, शिव दुबे, वरिष्ठ पत्रकार विजयपाण्डेय, अजयपाण्डेय, देवेन्द्र नारायण मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्रा इंद्रा नंद तिवारी आदि ने बताया कि यह कार्यकम होना हम लोगो के लिए किसी उत्सव से कम नही है। हम लोगो का प्रयास है कि यह कार्यक्रम वेहतर हो इसके लिए तैयारियां पूरी की जा रही है। हम लोग आह्लादित है कि जेठवारा की धरती पर सनातन कुम्भ का आयोजन किसी गौरव से कम नही है।
.jpg)