Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुल्तानपुरः लोक संस्कृति की सुरमयी शाम त्रिपाठी सभागार में लोकगीत और नृत्यों ने मोहा मन


सुल्तानपुर। दीपक कला निकेतन समिति अम्बेडकर नगर के तत्वावधान में पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार सुल्तानपुर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में पारंपरिक लोक कलाकार सुमन बर्मा एवं उनकी टीम ने लोकगीत लोक नृत्य भजन बधावा नटका और सोहर की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक लोकगीतों से हुई इसके बाद कलाकारों ने लोक संस्कृति से जुड़ी रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभागार को तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा दिया लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति और मधुर भजनों ने दर्शकों को देर तक बांधे रखा ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं की झलक ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया कार्यक्रम का संचालन विकास ने प्रभावशाली अंदाज में किया कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष ने सभी लोक कलाकारों अतिथियों और संगीत प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोक कला और संस्कृति को जीवित रखने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है

इस अवसर पर राहुल मनोज अर्पित सुनील राकेश संतोष सहित बड़ी संख्या में कला एवं संगीत प्रेमी उपस्थित रहे पूरे कार्यक्रम के दौरान सभागार सांस्कृतिक उत्साह और लोक रंगों से सराबोर नजर आया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |