Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः अंतिम संस्कार में जा रहे बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर! धोपाप रोड पर शाखौली के पास हुआ हादसा, तीनों जिला अस्पताल रेफर


लंभुआ/सुल्तानपुर। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बूधापुर निवासी रिश्तेदार महिला उर्मिला के अंतिम संस्कार में धोपाप जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना धोपाप रोड पर शखौली गांव के कमल सरोवर के पास हुई। स्थानीय लोगों व एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान लंभुआ नगर पंचायत के विवेक नगर निवासी सिकंदर उर्फ कल्लू (22) पुत्र पद्दू, रोहित (18) पुत्र रामदास एवं रोशन (18) पुत्र रामखियाली के रूप में हुई है। तीनों बाइक से धोपाप घाट जा रहे थे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |