लखनऊः बीकेटी विधानसभा में धरातल पर उतरा विकास, भाजपा विधायक ने कई सड़कें बनवाई, जनता में खुशी! विधायक बोले - लोगों व जनता की समस्याओं का हो रहा निस्तारण, समस्याएं हो रही हल
May 09, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले की बख्शी का तालाब (बीकेटी) विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक योगेश शुक्ला क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों का चैड़ीकरण व नवीनीकरण का कार्य करवाया है।जिससे कि क्षेत्र के लोगों व जनता में जबरदस्त खुशी का माहौल हैं। वहीं बीकेटी भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में करोड़ों रुपए से बनने वाली सड़कें,जैसे इटौंजा से कठवारा चंद्रिका देवी को जोड़ने वाली सड़क का चैड़ीकरण कर नवीनीकरण किया जा रहा है, जल्द ही क्षेत्र के लोगों के लिए सुविधा होगी। सीतापुर लखनऊ हाईवे रोड मानपुर मंडी से होकर जमखनवां बगहा करौंदी गांव को जोड़ने वाली सड़क को मजबूत नई तरीके से बनाई गईं हैं। वहीं कुंम्हरावां से बाबागंज रोड कई अन्य सड़कों का भी निर्माण किया जा रहा है। वहीं बीकेटी क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से किया जा रहा है। बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो लोगों अन्य जनता को विधायक योगेश शुक्ला द्वारा योगी सरकार से लगभग 12 करोड रुपए से ज्यादा की आर्थिक मदद दिलवाई गई हैं, जो कि यह एक बड़ा कार्य है। वही रामपुरवा में मृतक युवक जो कि तमिलनाडु में मृत्यु पाया गया,उसको वहां से मंगवाकर उसका अंतिम संस्कार करवाया, जिसकी लोगों ने सराहना की। वहीं चिनहट क्षेत्र विकास कार्ड तेजी से हो रहा है,और नई सड़क बन रही है। वहीं सुप्रसिद्ध मां चंद्रिका देवी मंदिर से गोमती घाट तक घाट का निर्माण कार्य और चंद्रिका देवी मंदिर के पीछे पार्क का निर्माण करवाया गया, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिल रही हैं। वहीं क्षेत्र में राजा दिग्विजय सिंह किले में लगभग 1 एक करोड़ की लागत से निर्माण कार्य करवाया जायेगा। वहीं बीकेटी भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि बीकेटी क्षेत्र में जनता की समस्याओं के लिए विधायक आवास पर जनता दरबार लगाकर सुनते हैं समस्याएं सुनकर अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर उनका निस्तारण करवाया जा रहा है।विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि बीकेटी, चिनहट, इटौंजा, बेहटा, गुडंबा कुंम्हरावां,पहाड़पुर, कठवारा, सैरपुर अन्य शहरी इलाके जैसे जानकीपुरम, आईआईएम रोड, भिठौली अन्य जगह विकास कार्य तेजी से किया जा रहा है, विधायक बोले कि जनता के हर सुख दुख में उनके साथ खड़ा रहता हूं और सभी की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करवाने का काम कर रहा हूं। कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, वह जनता को बरगला रहा है। आज मोदी योगी सरकार में देश प्रदेश व जनता का संपूर्ण विकास हो रहा है।
