Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: विवाह समारोह के दौरान विवाद, एक दर्जन के अधिक लोगो पर फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप


आलमबाग। कृष्णानगर कोतवाली इलाके मे रहने वाली महिला ने विवाह समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद एक दर्जन के अधिक लोगो पर फायरिंग कर दहशत फैला धमकी देने का आरोप लगा नामजद केस दर्ज कराया है। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित 

सेक्टर सी-1 एलडीए कॉलोनी मे रहने वाली महिला  रीना यादव पत्नी करन सिंह यादव के अनुसार  बीते 29 अप्रैल को कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित एक निजी लान मे उसके पति के रिश्तेदार की शादी थी जिसमे वह पति संग शामिल होने लॉन गई थीं।  वहाँ पर उसके मायके पक्ष के मनीष यादव पुत्र वाशुदेव निवासी आजीतनखेडा से उसके पति का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है किउसके अगले दिन 30 अप्रैल की सुबह आजीतनखेडा निवासी भगत यादव ने फोन कर उसके पति को  जान से मारने की धमकी देने के साथ रात्रि करीब 10 बजे भगत यादव ने कथित रूप से साजिश रचते हुए कई लोगों को उसके उनके घर भेज दिया और सभी आरोपी अवैध असलहों से लैस होकर  उसके घर पहुंच और गाली-गलौज करते हुए बाहर मौजूद उसके भाई आलोक यादव पर जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायरिंग कर पड़ोसी सोमिका यादव की क्रेटा कार संख्या यूपी 32 पी टी 5335 में भी तोड़फोड़ की। घटना की सूचना पडोसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले सभी आरोपी जान से मारने की धमकी दे फरार हो गए। वही पीडिता का कहना था उसके घर पर हमला कर फायरिंग करने वालो मे आजीतनखेडा निवासी बृजेश यादव, आजाद यादव, शेरू यादव, अंकुश यादव, मनीष यादव, मुकेश यादव, रंजीत यादव, छोटू यादव, अंश यादव, अजीत यादव और जीतू यादव समेत अन्य अज्ञात लोग शामिल थे। वही पीडिता का आरोप है कि मनीष और आजाद ने फोन कर पीड़िता के भाई को गालियां दे धमकी देने के साथ उक्त लोगो ने उसके पति की तलाश में उसके  काकोरी थाना क्षेत्र स्थित दूसरे मकान पर पहुंच उसके घर के गेट और शीशे तोड़कर फायरिंग की। जिसके चलते उसने भयग्रस्त हो स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडिता की शिकायत पर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |