Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः श्री जानकी विश्वनाथ मंदिर का चैथा स्थापना दिवस भक्ति और उल्लास के के साथ संपन्न हुआ! जानकीपुरम गार्डन स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ व भजन कीर्तन और पूजन से गुंजायमान हुआ गार्डन


लखनऊ। जानकी विश्वनाथ मंदिर का चैथा स्थापना दिवस इस वर्ष बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। जानकीपुरम गार्डन स्थित मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया, और पूरे क्षेत्र में भक्ति मय वातावरण बना रहा। कार्य कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन ,अर्चन एवं हवन के साथ हुई जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने परिवार  सहित भाग लिया।

 मंदिर परिसर को फूलों और रोशनी से सजाया गया था । उक्त कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एस एस ओझा के नेतृत्व में आयोजन का सफल बनाने में क्षेत्रीय निवासियों का विशेष योगदान ध् सहयोग रहा , जिसमें डीएन सिंह ,सतीश वर्मा, दीपक भट्ट ,सुरेश कुमार मिश्रा ,सौरव त्रिवेदी, राकेश सिंह चैहान, श्री राम तिवारी ,आर के सिंह चैहान, एच एन पांडे, आशीष सिंह ,सुनील सिंह, हरिओम सिंह अभिषेक सिंह ,परमहंस सैनी, अजय दुबे ,वी के शर्मा ,रत्नेश श्रीवास्तव ,आर सी गुप्ता, कार्तिकेय पांडे, जीएस वर्मा ,रजत वर्मा, सौरभ मणि त्रिपाठी , वरिष्ठ पत्रकार चैधरी मुकेश सिंह के साथ-साथ मातृ शक्ति का भी भरपूर सहयोगध् योगदान प्राप्त हुआ।

 इस अवसर पर श्रद्धा भाव के साथ प्रसाद वितरण कर का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में बने हुए प्रसाद को श्रद्धा भाव से ग्रहण कर  उक्त कार्यक्रम की प्रशंसा की, और भव्यता के साथ मनाने का संकल्प लिया, उक्त समारोह ने न केवल धार्मिक आस्था को श्रद्धण किया बल्कि क्षेत्र में सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश दिया । सभी श्रद्धालुओं ने मंदिर की निरंतर प्रगति और क्षेत्र में शांति व समृद्धि की कामना की।  संपूर्ण कार्यक्रम देर रात तक  प्रभु इच्छा अनुसार समाप्त हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |