लखनऊः बीकेटी पुलिस ने चोरी करने वाले दो चोर को समान समेत किया गिरफ्तार,भेजा जेल
May 07, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में कार से 3.50 लाख नकद और जेवर चोरी के मामले में पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है,आरोपियों के पास से 1.34 लाख से अधिक नकद, जेवरात और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। यह घटना तब हुई जब पीड़ित सोनू निषाद अपने परिवार के साथ शादी की खरीदारी करने बीकेटी बाजार आए थे। उनकी कार से एक बैग चोरी कर लिया गया था, जिसमें नकदी और जेवर रखे थे,गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शिवा रावत पुत्र सुरेश रावत निवासी धतिंगरा, थाना सैरपुर, और अजीत निषाद पुत्र स्व. विनोद निषाद निवासी लोधमऊ थाना सैरपुर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने उन्हें बीकामऊ कला अंडरपास, किसान पथ सर्विस लेन के पास देर रात दबिश देकर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,34,400 नकद, जेवरात महिला पर्स, पायल, बिछुआ, लॉकेट, नथुनी और सोने-चांदी के अन्य जेवर और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन के साथ एक आईफोन बरामद किया है। एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी संजय सिंह की पुलिस टीम ने महज 48 घंटे के भीतर इस चोरी का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी दीपक रावत पुत्र देशराज रावत के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। तीसरा आरोपी दीपक रावत अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
