Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: ताज सुरक्षा पुलिस ने अपनी फ्रेंडली कार्यशैली से पर्यटकों का जीता दिल


आगरा । सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा श्री मयंक तिवारी के निर्देशन में थाना ताज सुरक्षा पुलिस ताजमहल पर आने वाले पर्यटकों का अपनी फ्रेंडली वर्किंग के साथ स्वागत कर ताजमहल भ्रमण के लिए सभी आवश्यक जानकारियां देकर उनका मार्गदर्शन कर हर संभव सहायता कर रही है तथा ताज सुरक्षा पुलिस उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री जी के महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए चलाए जा रहे प्राथमिकता वाले ष्मिशन शक्तिष् अभियान  को चलाकर पूरे भारत से आने वाली महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा एवं जागरूकता का भी संदेश दे रही है।ताज सुरक्षा पुलिस की फ्रेंडली पुलिसिंग से ताजमहल पर आने वाले देशी व विदेशी पर्यटक बहुत प्रभावित होते हैं और ताज सुरक्षा पुलिस का साथ एवं सहयोग पाकर अपने को सुरक्षित महसूस करते हैं । ताज सुरक्षा पुलिस द्वारा भीषण गर्मी से बचाव करने हेतु पर्यटकों का मार्गदर्शन भी किया जा रहा है तथा किसी भी स्वास्थ्य समस्या के आने पर उनकी तत्काल सहायता की जा रही है ।पर्यटकों का मानना है कि ताज सुरक्षा पुलिस जैसी फ्रेंडली पुलिस व्यवस्था प्रत्येक टूरिस्ट प्लेस पर होनी चाहिए। प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलकराम भाटी द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा सुविधा सहायता हेतु ताजमहल के पश्चिमी गेट पर विभिन्न भाषाओं की जानकारी रखने वाले सुयोग्य जवानों को तैनात किया गया है जो पर्यटकों की हर संभव सहायता करते नजर आते हैं ताजमहल आने वाले पर्यटक थाना ताज सुरक्षा पुलिस के आदर भाव एवं आत्मीय लगाव से बहुत प्रभावित होते हैं पर्यटकों का मानना है कि थाना ताज सुरक्षा की तरह हर टूरिस्ट प्लेस पर पुलिस को पर्यटकों का सहयोगी होना चाहिए। ताजमहल पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में भारत के विभिन्न प्रांतो एवं विदेशी पर्यटकों का ताजमहल भ्रमण हेतु आवागमन हो रहा है। अधिक भीड़ में पर्यटकों के छोटे-छोटे बच्चे और परिजनों के बिछड़ने पर थाना ताज सुरक्षा पुलिस शत प्रतिशत कामयाबी के साथ उन्हें खोज कर परिजनों से मिलने पर्यटकों के स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें अल्प समय में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने एवं उनके कीमती सामान के गुम होने पर उन्हें खोज कर दिलाने का मानवीय कार्य कर रही है जिसकी प्रशंसा ताजमहल पर आने वाले सभी टूरिस्ट द्वारा की जा रही है। आज  महाराष्ट्र गुजरात राजस्थान मध्य प्रदेश तेलंगाना छत्तीसगढ़ केरल दिल्ली हरियाणा पंजाब उत्तराखंड बिहार उड़ीसा सहित देश विदेश के हजारों पर्यटकों ने ताजमहल भ्रमण हेतु आगमन किया जिनकी हर संभव सहायता करके उन्हें ताजमहल का भ्रमण एक सुखद एवं सुरक्षित वातावरण में कराया गया छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे ताज सुरक्षा पुलिस की कार्यशैली से बहुत प्रभावित हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |