Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मऊ: मकानों के सूचीकरण के साथ जनगणना! 2027 का आगाज, पहले दिन अधिकारियों ने की स्व गणना


मऊ। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में मकानों के सूचीकरण का कार्य गुरुवार से शुरू हो गया। अभियान के पहले दिन श्स्व गणनाश्  चरण का शुभारंभ हुआ, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय समेत जनपद के आला अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी पोर्टल पर अपनी सूचनाएं अपलोड कर स्व गणना की।

जनगणना का यह प्रथम चरण 7 मई से 21 मई तक संचालित होगा। स्व गणना के पहले दिन जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। गौरतलब है कि स्व गणना के प्रथम दिन को राजस्व प्रशासन, सांसद, विधायक और विधान परिषद दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, ताकि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक तंत्र के माध्यम से आम जनमानस को इसके प्रति जागरूक किया जा सके।

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि वे 7 मई से 21 मई के बीच स्वयं अपने मकानों से संबंधित विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि स्व गणना से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि जनगणना की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और त्रुटि रहित संपन्न हो सकेगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जनगणना 2027 के इस महत्वपूर्ण कार्य को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे पोर्टल पर सूचनाएं भरते समय सावधानी बरतें और विवरण को पूरी तरह शुद्ध रखें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |