Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मऊ: जिले में मेडिकल शिक्षा का नया अध्यायरू नीट पीजी क्वालीफाई प्रशिक्षु चिकित्सकों ने शुरू किया प्रशिक्षण! गुप्ता सर्जिकल हॉस्पिटल एंड पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट में डीएनबी सर्जरी और रेडियोलॉजी की सीटें फुल


मऊ। जनपद मुख्यालय स्थित गुप्ता सर्जिकल हॉस्पिटल एंड पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीट पीजी क्वालीफाई करने के उपरांत आवंटित सेंटर पर डीएनबी (सर्जरी) और डीएमआरडी (रेडियोलॉजी) कोर्स के प्रशिक्षु चिकित्सकों ने अपना अध्ययन और प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया है। इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों ने प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं का स्वागत किया।

संस्थान के प्रबंधक डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि मऊ जैसे जनपद में डीएनबी सर्जरी और डीएमआरडी रेडियोलॉजी डिप्लोमा कोर्स की सीटें आवंटित होना गौरव की बात है। इस वर्ष नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट द्वारा कुल चार प्रशिक्षु आवंटित किए गए हैं, जिनमें जयपुर, दिल्ली, बरेली और जोधपुर के छात्र शामिल हैं। वर्तमान में डीएनबी सर्जरी की दो और डीएमआरडी रेडियोलॉजी की दो सीटें उपलब्ध थीं, जो पूरी तरह भर गई हैं। भविष्य में सीटों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

संस्थान के एमडी डॉ. पीएल गुप्ता ने बताया कि वर्ष 1994 से संचालित यह अस्पताल जनरल लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, गैस्ट्रो, एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी आधुनिक सुविधाएं दे रहा है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही श्नेफ्रो प्लसश् के सहयोग से संस्थान में डायलिसिस सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी। वर्तमान में यहाँ आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों का निरूशुल्क इलाज और 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |