Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

आगरा: महापौर कैंप कार्यालय पर पार्षदों की बैठक, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर दिए दिशा-निर्देश


आगरा। सेक्टर-9 स्थित महापौर कैंप कार्यालय पर महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा की अध्यक्षता में समस्त पार्षदगणों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान शहर के विकास कार्यों, जनसुविधाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। महापौर ने सभी पार्षदों से जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने का आह्वान किया।

महापौर ने कहा कि स्वच्छ आगरा के संकल्प को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्डों में स्वच्छता अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा जनता को जागरूक करने की अपील की।

बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |