Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

आगराः ग्राम सिकरारा में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा


आगरा। विकास खण्ड फतेहाबाद के ग्राम सिकरारा में वीरता, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर योगेश धाकरे एवं रवेंद्र धाकरे के नेतृत्व में एक भव्य सभा का आयोजन किया गया तथा विशाल शोभायात्रा निकाली गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह ने महाराणा प्रताप जी के अदम्य साहस, त्याग एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। शोभायात्रा के दौरान देशभक्ति के जयघोषों से पूरा वातावरण उत्साह एवं श्रद्धा से ओत-प्रोत रहा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |