लखनऊ: आर्थिक तंगी से परेशान टेलर फंदे से लटक दी जान
May 27, 2026
लखनऊ । आलमबाग के सुजानपुरा मोहल्ले में किराए पर टेलरिंग का काम करने वाला युवक मंगलवार सुबह घर में फंदा लगा अपनी जान दे दी। आलमबाग कोतवाली प्रभारी रामबाबू सिंह ने बताया कि मूलरूप से जनपद सीतापुर रायपुर का रहने वाला भईया लाल(22)पुत्र मोहनलाल आलमबाग सुजानपुरा मोहल्ले में रियाजुल के मकान में दो वर्षों से अपने भाई श्यामू के साथ रहकर टेलरिंग का काम करता था। काम न मिलने से परेशान आर्थिक तंगी के कारण मंगलवार सुबह अपने कमरे में कपड़े के सहारे फंदा बना आत्महत्या कर लिया। मृतक के भाई ने फंदे से झूलता देख करीब 12 बजे पुलिस को सूचना दिया था। मृतक के शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

.jpg)