Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः महोत्सव में झांकियो को देख भक्त हुए भाव विभोर! महोत्सव की सफलता पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मीडिया परिवार, मां के भक्तों के प्रति जताया आभार


प्रतापगढ़। जिले में मंगलवार को श्री गंगा दशहरा महोत्सव में देर रात तक विभिन्न प्रकार के मां गंगा अवतरण के साथ विभिन्न प्रकार की झांकियां देर रात भक्त भाव विभोर हो गए। देर रात तक भक्त दीप जलाकर मां से आशीर्वाद मांगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह मुन्ना भैया व संयोजक रोशनलाल उमरवैश्य ने अतिथिगण को मां की चुनरी व मां की प्रतिमा एवं पौध देकर सम्मानित किया। महोत्सव को सफल बनाने में एसडीएम सदर महोदया, सीओ सिटी, शहर कोतवाल, एलायू विभाग, ईओ नगर पालिका, अग्निशमन अधिकारी, चैकी प्रभारी आदि को सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह मुन्ना भैया ने कहा कि मां बेल्हा देवी की कृपा से 21वां श्री गंगा दशहरा महोत्सव इतिहास रचने में सफल रहा। मां सबका मंगल करें।

संयोजक रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि मां बेल्हा देवी की कृपा से 21वां श्री गंगा दशहरा महोत्सव सफल हुआ। इतनी बड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में व महोत्सव को सफल बनाने में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अधिकारीयों की मेहनत से कितना बड़ा आयोजन सकुशल संपन्न हुआ। आयोजन समिति सभी के प्रति आभार ज्ञापित करती है। रोशनलाल उमरवैश्य ने सभी मीडिया परिवार का, मां के भक्तों का, पूरी आयोजन  समिति के प्रति भी आभार जताया।

व्यवस्था प्रभारी रघ्घु पंडा मां से प्रार्थना की सभी भक्तों का कल्याण करें। रंगोली बनाने में अभिलाषा, दीपा, वंदना, प्रतीक्षा, किंजल आदि की टीम ने रंगोली बनाकर महोत्सव में चार चांद लगाया। इस अवसर पर सुरेश अग्रवाल, छेदीलाल, संतोष कुमार, श्याम उमरवैश्य, देवानंद, रघु पंडा, जगदंबा प्रसाद (जग्गू पंडा),सुरेश मास्टर, आदर्श कुमार, विवेक कुमार, नीरज त्रिपाठी, दिनेश सिंह दिन्नू, विपिन गुप्ता, परमानंद मिश्रा, शिवेश शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, सुरेश चंद पांडे नेताजी, आशीष पाठक, हरिश एडवोकेट, आलोक, शैलेंद्र नाथ मिश्रा, अरविंद, प्रदीप, मनोज पंडा, मनीष, गोलू ,राजू, पवन पटवा, बाबा सिंह, मुकेश आदि हजारों की संख्या में मां के भक्तों ने दीपोत्सव आरती पूजन में सहभागिता की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |