Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः पूर्णागिरी नेपाल सीमा दर्शन मोटरसाइकिल यात्रा को सफल बनाने हेतु विहिप-बजरंग दल की बैठक संपन्न! यात्रा की रूपरेखा व व्यवस्थाओं पर मंथन, भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी निशांत प्रताप ने ली



पीलीभीत। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा प्रस्तावित मां पूर्णागिरी नेपाल सीमा दर्शन मोटरसाइकिल यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से मझोला में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के जिला एवं नगर स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लेते हुए यात्रा को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में जिला टोली, जिला संगठन मंत्री ललित जी, जिला मंत्री प्रवीण मोहन, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रीतम शर्मा, नगर उपाध्यक्ष रणवीर पाठक, बजरंग दल नगर संयोजक रविन्द्र, सुरक्षा प्रमुख प्रमोद कश्यप तथा नगर पंचायत अध्यक्ष मझोला निशांत प्रताप सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान यात्रा की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग निर्धारण एवं व्यवस्थागत तैयारियों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव रखते हुए यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था मझोला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में की जाएगी। इस व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप ने स्वयं लेते हुए सभी यात्रियों को सुव्यवस्थित भोजन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस कार्य में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र जी का भी सहयोग रहेगा। बताया गया कि पिछले वर्ष आयोजित यात्रा में भी निशांत प्रताप के नेतृत्व में व्यवस्थाएं सफलतापूर्वक संचालित की गई थीं, जिसकी सभी पदाधिकारियों ने सराहना की। इस वर्ष भी उनके सहयोग और समर्पण भाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने उनके प्रस्ताव का एकमत से समर्थन करते हुए आभार व्यक्त किया। बैठक के अंत में जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रीतम शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करते हुए यात्रा को ऐतिहासिक और सफल बनाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |