Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः संदिग्ध हालात में युवती लापता, आरोपी पर अपहरण का मुकदमा दर्ज


लालगंज/प्रतापगढ़। युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने महेशगंज थाना क्षेत्र के पुरमई सुलतानपुर निवासी सचिन प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार, 30 अप्रैल को उसकी बीस वर्षीय बेटी घर से अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद जानकारी मिली कि आरोपी युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। लालगंज कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |