Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: सड़क ब्रेकर की मांग


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के पूरे तालुकदार व तुलापुर के निवासियों ने सड़क दुघर्टना रोकने व सुरक्षित यात्रा करने को लेकर शुक्रवार के अठेहा - लोहियानगर मार्ग पूरे तालुकदार के पास सड़क पर खड़े होकर सुशील सिंह और शिव प्रताप सिंह के घर के सामने से गुजरी सड़क पर रोड- ब्रेकर बनाने की मांग की।गांव निवासी सुशील सिंह ने बताया कि आये दिन हमारे घर के सामने सड़क मोड़ पर सड़क दुघर्टना होती रहती है सड़क दुघर्टना के रोकथाम के लिए एक रोड - ब्रेकर बना दिया जाय तो सड़क दुघर्टना पर अंकुश लगाया जा सकता है।राम गोपाल सिंह ने बताया आये दिन सड़क दुघर्टना इसी मोड़ पर होती रहती है। बीते 4 मई को सड़क दुघर्टना में दो लोगों की मौत हो गई थी और एक का इलाज चल भी रहा है।शिव प्रताप सिंह ने बताया कि यह मोड़ इतना खतरनाक है कि सड़क का निर्माण कराने का वाहन रोलर भी पलट गया था।इसी प्रकार राम कुमार सिंह सिद्धार्थ सिंह ने रोड - ब्रेकर की मांग की सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि यह मार्ग बहुत व्यस्त रहता है इस मार्ग पर बस-ट्रक चार पहिया वाहन -दो पहिया वाहन  आते जाते रहते हैं।कुछ लोगों ने बताया कि सड़क दुघर्टना में राजीव की मृत्यु मौके पर हो गई थी। कुमुद शर्मा को रेफर किया गया था वहीं आर एन शर्मा की तीसरे दिन घबड़ाकर से मौत हो गई। फिलहाल सभी लोगों ने सड़क ब्रेकर की मांग कर सड़क दुघर्टना में पर ब्रेक लगाने का प्रयास किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |