लंभुआ/सुल्तानपुर। भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए समाजसेवी ने सराहनीय पहल की है। गोपीनाथपुर निवासी प्रजा फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी राकेश दूबे ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर किंदीपुर बाजार में वाटर कूलर लगवाया।
राकेश दूबे ने बताया कि हनुमान मंदिर के बगल वाटर कूलर लगाया गया है, ताकि बाजार आने वाले लोगों और राहगीरों को गर्मी में शीतल पेयजल मिल सके। उन्होंने कहा कि पिता की स्मृति में इससे बेहतर सेवा नहीं हो सकती।
स्थानीय लोगों ने इस कार्य की सराहना की। व्यापारियों ने कहा कि गर्मी में शुद्ध और ठंडे पानी की बड़ी समस्या थी। समाजसेवी की इस पहल से सैकड़ों लोगों को रोज राहत मिलेगी।
इस मौके पर प्रजा फाउंडेशन के उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, गोपीनाथपुर प्रधान संतोष अग्रहरि,श्रवण अग्रहरि,शैलेंद्र कुमार दुबे,सुशील दुबे,दिनकर सिंह प्रधान,रमेश दुबे,संतराम दुबे समेत कई लोग मौजूद रहे।
