थलापति विजय बने तमिलनाडु के सीएम, चमक उठा तृषा कृष्णन का चेहरा
May 10, 2026
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने 10 मई को चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस समारोह में विजय का पूरा परिवार पहुंचा. अभिनेता से नेता बने विजय के शपथ ग्रहण समारोह में साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी पहुंची. इस दौरान तृषा कृष्णन ने थलपति विजय की मां शोभा चंद्रशेखर से मुलाकात की और उन्हें गले लगाया.
तृषा कृष्णन और शोभा चंद्रशेखर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में तृषा को विजय की मां के पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए देखा गया. अपनी-अपनी सीटों पर बैठने से पहले दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया. इस दौरान तृषा की मां उमा कृष्णन भी उनके साथ दिखीं.
बता दें कि विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम द्वारा तलाक की अर्जी दाखिल किए जाने के बाद से ही तृषा का नाम लगातार सुपरस्टार के साथ जोड़ा जा रहा है. इसके बाद विजय को कई इवेंट्स में तृषा के साथ देखा गया, जिसके बाद दोनों के रिश्ते की अटकलें लगने लगी थीं. हालांकि, अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी है.
बता दें कि विजय और तृषा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें 'घिल्ली', 'थिरुपाची', 'आथी' और 'कुरुवी' शामिल हैं. फैंस को दोंनो की जोड़ी काफी पसंद आती है. दोनों की केमिस्ट्री को लेकर दर्शकों के बीच हमेशा से ही खास क्रेज देखने को मिला है.
