Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः ब्लाक के अकड़रिया खुर्द गांव में सड़क पर गंदगी अंबार,ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त! सचिव पर लापरवाहीं का आरोप,गांव में कोई विकास कार्य नहीं, कभी नहीं आता सफाई कर्मी


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अकड़रिया कलां के मजरा अकड़रिया खुर्द गांव में गंदगी अंबार लगा हुआ है। सड़कों पर गंदगी पटी पड़ी हुई है, सड़क के दोनों तरफ नालियां ना होने के कारण बजबजाती गंदगी कीचड़ गांव के ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ हैं। वहीं गांव के निवासी देशराज, रामनरेश,शिव बालक, प्रमोद, मीनू, त्रिभुवन यादव, फूलचंद, प्रदीप, महिला नीरज समेत सैकड़ो ग्रामीणों ने सफाई ना होने नाली निर्माण ना होने पर नाराजगी जताते हुए नाली बनने की मांग की है। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि पिछले पांच सालों में गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है,अकड़रिया खुर्द गांव में ना तो नाली बनवाई गई है और ना ही कभी सफाई कर्मी आता है, गांव के अंदर से आ रहा गंदा पानी सड़क पर भर जाता है।जिससे कि राहगीरों एवं ग्रामीण लोगों का स्कूली छात्र-छात्राओं को आने-जाने में समस्या बनी रहती है, कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत अधिकारी देवेन्द्र यादव कभी गांव का निरीक्षण नहीं करते हैं और ना ही कोई विकास कार्य खुर्द में नहीं कराया गया है। जिससे कि ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है, ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही गंदगी नहीं हटाई गई और नाली निर्माण नहीं करवाया गया, तो हम सभी इसकी शिकायत बीकेटी तहसील दिवस व लखनऊ के उच्च अधिकारियों से करेंगे।

बख्शी का तालाब ब्लॉक के अकड़रिया खुर्द गांव में सड़क पर विषैला पानी, कीचड़ गांव में बने घरों से निकलने वाला दूषित गंदा पानी सड़क पर आकर ठहर जाता है, वहीं महिला नीरजा ने बताया कि स्कूली बच्चे ड्यूटी नौकरी करने जा रहे ग्रामीण लोगों को इस कीचड़ भरे पानी में होकर जाना पड़ता है, अन्य लासा व दुघरा गांव जाने वाले लोगों को इसी कीचड़ में होकर जाना पड़ता है। ग्राम विकास अधिकारी देवेन्द्र यादव की लापरवाही के चलते गांव में कोई विकास कार्य नहीं किए गए हैं। जिससे कि ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है, ग्रामीणों ने विकास कार्य कराए जाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |