Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः जिले की सात कन्याओं को टीएससीटी का शगुन! विवाह के लिए दिया गया 51-51 हजार का चेक


बलिया। शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों हितों के लिए काम करने वाली संस्था टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) कन्यादान योजना के माध्यम से समाज में नई मिसाल पेश कर रही है। संस्था से जुड़े जिले के सात सदस्यों की बेटियों की शादी के लिए गुरुवार की शाम 51-51 हजार रुपये का श्शगुन चेकश् दिया गया।

करनई में वॉटर पार्क के सामने स्थित शिवांश वाटिका में आयोजित चेक वितरण समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि टीएससीटी के कोषाध्यक्षध्सह संस्थापक संजीव रजक ने मां सरस्वती में चित्र पर पुष्प अर्पित करने साथ ही दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने टीएससीटी के साथ ही उसकी सहयोगी संस्था नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि टीएससीटी से शिक्षा विभाग के कर्मी जुड़ सकते है जबकि एनएससीटी में 18 से 60 साल का कोई भी व्यक्ति (शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को छोड़कर) जुड़ सकता है। टीएससीटी वर्तमान में अपने वैध सदस्यों की मृत्यु पर 50 लाख से अधिक का सहयोग कर रही है। कन्यादान योजना के तहत अभी 51 हजार रुपये दिये जा रहे हैं जिसे बढ़ाकर 5 लाख करने का लक्ष्य है। बीमार सदस्यों के इलाज के लिए भी जीवनदान योजना चल रही है। उन्होंने एनएससीटी की चर्चा करते हुए बताया कि इस संस्था का गठन करीब एक साल पहले हुआ था। इससे जुड़े सदस्यों की मृत्यु पर भी उनके परिजनों को सहयोग दिया जा रहा है जो वर्तमान में 8-10 लाख के आसपास है। इसे भविष्य में 50 लाख पहुंचाने का लक्ष्य है। कहा कि दोनों संस्था बगैर किसी लाभ के जन सेवा के लिए बनाई गई है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से संबंधित संस्थाओं से जुड़ने और उनकी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

चेक वितरण कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मंडल संयोजक अनंत रस्तोगी, मंडल प्रवक्ता अमित सिंह, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय (डेहरी, रोहतास) के सेवानिवृत प्राचार्य डा. रमेशचंद्र सिंह, टीडी कॉलेज (बलिया), डा. रामकुमार, जिला सहसंयोजक (गाजीपुर) अतुल त्रिपाठी थे। अतिथियों का स्वागत फूल- मालाओं, स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम् से किया गया। कार्यक्रम में प्रभाकर तिवारी, सतीश सिंह, चंद्रशेखर पासवान, सतीश मेहता, सन्नी सिंह, संजय कन्नौजिया, अब्दुल अंसारी, लालजी यादव, विजय राय, राजेश जायसवाल, सुनील कुमार, अंजली मिश्र, राजेश प्रसाद, संजीव मौर्य, दिनेश वर्मा, सीताराम पांडे, उमेश राम, उत्तम कुमार, अमृत सिंह, सुरेश कुमार, अरुण सिंह, रामनारायण यादव, सूर्यप्रकाश यादव, अजीत श्रीवास्तव आदि थे।

कन्यादान योजना का चेक हनुमानगंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय, देवरियाकला के अजय सिंह (ब्लाक अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ, हनुमानगंज), सीयर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय, कुरमीपुरा के रूपचंद प्रसाद, सोहांव ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय, कोटवां नारायणपुर के रामप्रवेश यादव, गड़वार ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय, रतसर नंबर एक के सुनील पांडे, उच्च प्राथमिक विद्यालय, निहालपुर के जनार्दन राम, कंपोजिट विद्यालय, संवरूपुर की माधुरी गिरि और रेवती ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय रजौली के दिनेश वर्मा (सहसंयोजक, टीएससीटी, बलिया) को मिला।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |