लखनऊ: छात्रा ने डॉक्टर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप,तेजस अस्पताल में इलाज के दौरान घटना का दावा
May 21, 2026
लखनऊ। लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र स्थित तेजस हॉस्पिटल में इंटर की एक छात्रा ने डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। छात्रा का दावा है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसके साथ रेप किया। वहीं पीड़िता के परिजनों ने बताया कि छात्रा तीन दिन पहले मिर्गी के दौरे के इलाज के लिए अस्पताल आई थी। आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना मिलने पर बीकेटी पुलिस और एसीपी विकास पांडेय तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अस्पताल का निरीक्षण किया और आरोपी डॉक्टर विजय कुमार गिरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी डॉक्टर सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

