लखनऊ: सडक पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी टक्कर, आई गंभीर चोटे टूटा पैर
May 21, 2026
आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में एक एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक ने घटना के एक माह बाद उपचार करा स्थानीय कृष्णा नगर पुलिस से लिखित शिकायत की है। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके के भोला खेड़ा निवासी अखिलेश गुप्ता पुत्र राम लखन गुप्ता ने बताया वह बीते मंगलवार 19 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे आशियाना चैराहे की तरफ से अवध चैराहे की ओर आ रहा था। इस दौरान सड़क पार करते समय अवध चैराहे की दिशा से तेज गति में आ रही वाहन संख्या यूपी 32 आरजे 9030 के चालक अमन ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसका दाहिना पैर कई जगह से टूट गया। जिसके चलते उसने उपचार कराने के बाद स्थानीय कृष्णा नगर पुलिस से लिखित शिकायत दी। पुलिस के मुताबिक पीड़ित की शिकायत पर बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।

.jpg)