कन्नौज: सडक दुर्घटना मे दो की मौत
May 02, 2026
गुरसहायगंज/कन्नौज। ओवरटेक करने के चक्कर में दो बाइके आपस में भिड गई और दोनों बाइकें सडक पर पलट गई जिससे पीछे आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया जिसमें दो बाइक सवारो की मौत हो गई तथा दो लोग गम्भीर घायल हो गये जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सरायदौलत के निकट स्थित मोहन कोल्ड स्टोरेज के पास ओवरटेक करने के चक्कर में दो बाइक सवार आपस में भिड गए जिससे बाइकें अनियंत्रित होकर सडक पर गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया जिसमें जौनपुर निवासी अंकेत विश्वकर्मा तथा गुरसहायगंज निवासी मन्नू तिवारी को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया जबकि एक अन्य बाइक सवार रोहित की हालत नाजुक बताई जा रही है।
