Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुल्तानपुरः थाना समाधान दिवस पर नौगवां के दो चकमार्गों पर अतिक्रमण की शिकायत! नायब तहसीलदार ने दिए पैमाइश कर कब्जा हटाने के आदेश, गाटा सं. 190 व 270 का मामला


लंभुआ/सुल्तानपुर। शनिवार को थाना लंभुआ में आयोजित थाना समाधान दिवस में चकमार्ग पर नौगवां ग्राम पंचायत के दो अलग-अलग चकमार्गों पर अतिक्रमण की शिकायत लेकर फरियादी पहुंचे। नायब तहसीलदार अभयराज पाल ने तत्काल पैमाइश कराकर दखल मुक्त कराने के निर्देश दिए।

नौगवां निवासी रविंद्र नाथ दूबे ने गाटा संख्या 270 के चकमार्ग पर हुए अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई। वहीं अशोक सिंह ने गाटा संख्या 190 के चकमार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए उसे खाली कराने की मांग की। 

दोनों शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि चकमार्ग पर अतिक्रमण के कारण लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है।

थाना समाधान दिवस में मौजूद नायब तहसीलदार अभयराज पाल ने राजस्व टीम व लेखपाल को तत्काल मौके पर भेजकर पैमाइश करने और अतिक्रमण हटाकर रास्ता बहाल करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी चकमार्ग पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |